BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद अब IIT में MMS कांड: कैंटीन कर्मचारी ने बाथरूम की खिड़की से बनाया छात्रा का वीडियो

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद अब IIT में MMS कांड: कैंटीन कर्मचारी ने बाथरूम की खिड़की से बनाया छात्रा का वीडियो
Share

 मुंबई: एक ओर जहां अभी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का MMS कांड शांत नहीं हुआ था दूसरी ओर IIT बॉम्बे में से भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) की एक छात्रा ने पवई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि एक कैंटीन कर्मचारी ने रविवार रात हॉस्टल 10 (H10) के बाथरूम की खिड़की से उसका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। घटना रविवार रात की है।

हम अपने छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएंगे- IIT मैनेजमेंट
पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद 22 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी के मोबाइल से अभी तक कोई भी वीडियो नहीं मिला है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। IIT मैनेजमेंट ने कहा है कि आरोपी ने बाथरूम तक पहुंचने के लिए जिस पाइप का इस्तेमाल किया था, उसे बंद कर दिया गया है। IIT बॉम्बे अपने छात्रों के साथ खड़ा है। हम अपने छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएंगे।

घटना के बाद सील किया एरिया, CCTV लगाए
आईआईटी बॉम्बे के डीन प्रोफेसर तपनेंदु कुंडू ने कहा कि हॉस्टल की कैंटीन पहले मेल स्टाफ चला रहा था, संस्थान ने तुरंत इस मामले पर एक्शन लिया है। बाहरी इलाके से बाथरूम तक जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। हॉस्टल विंग H10 का सर्वे करने के बाद जरूरी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे और लाइटिंग लगाई गई है।

कैंटीन बंद जिसे अब महिला स्टाफ ही खोलेगा
मामला सामने आने के बाद IIT बॉम्बे ने बयान जारी किया है। जिसमें कहा है- IIT के हॉस्टल की नाइट कैंटीन का कर्मचारी पाइप डक्ट पर चढ़कर बाथरूम में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। फिलहाल उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमें आरोपी के पास मिले फोन पर किसी भी फुटेज की जानकारी नहीं है। कैंटीन को तुरंत बंद कर दिया गया है और इसे तभी खोला जाएगा, जब यहां केवल महिला स्टाफ होगा।


Share

Leave a Reply