BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नदी से निकलकर ग्रामीण के आंगन में जा पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप

 नदी से निकलकर ग्रामीण के आंगन में जा पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप
Share

लखीमपुर खीरी के मन्नापुरवा गांव में एक ग्रामीण के आंगन में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया. गांव के पास ही बहने वाली शारदा नदी से निकलकर यह मगरमच्छ आंगन तक पहुंच गया था. फौरन इसकी सूचना वन विभाग को दी गई और कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को वापस नदी में छोड़ दिया. रात करीब 12 बाजे संतोष कुमार अपने बच्चे के साथ आंगन में छप्पर के नीच एक चारपाई पर सो रहे थे. उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी, तभी उन्होंने आंगन में मगरमच्छ देखा. फिर घर से सभी लोग शोर मचाने लगे और भागकर बाहर आ गए और तब गांव के अन्य लोगों को भी यह खबर मिली.

घर के आंगन में मगरमच्छ के निकलने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सी के सहारे बांधकर बोरे में बंद कर लिया और मगरमच्छ को सुरक्षित शारदा नदी में छोड़ दिया. ग्रामीणों ने बताया कि यह मगरमच्छ शारदा नदी से निकलकर यहां तक आ पहुंचा था. बरसात के दिनों ने मगरमच्छ रिहाइशी इलाकों में आ जाते हैं. गांव वालों का कहना है कि यह पूरा इलाका जंगल और नदी से घिरा हुआ है. इसलिए कई बार खतरनाक जानवर गांव में चले आते हैं. मगरमच्छ के गांव में आने को लेकर गांव वालों ने कहा कि पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं. बहरहाल मगरमच्छ को सुरक्षित नदी में छोड़ने से गांव वालों ने राहत की सांस ली है.

 

Share

Leave a Reply