BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना के बाद ब्लैक फंगस से हुई पत्नी की मौत, पति नहीं कर पाया बर्दास्त, 4 बच्चों के साथ कर ली आत्महत्या, मचा हड़कंप

कोरोना के बाद ब्लैक फंगस से हुई पत्नी की मौत, पति नहीं कर पाया बर्दास्त, 4 बच्चों के साथ कर ली आत्महत्या, मचा हड़कंप
Share

नई दिल्लीकर्नाटक के बेलगाम जिले में एक रिटायर कर्मचारी और उनके 4 बच्चों ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रिटायर कर्मचारी की पत्नी की मौत ब्लैक फंगस से हुई थी। शनिवार को पुलिस ने बताया कि यह घटना हुकेरी तालुक के अंतर्गत आता है। पुलिस के मुताबिक 46 साल के गोपाल हादीमणि ने अपने चार बच्चों - 19 साल की सौम्या, 16 साल की स्वेता, 11 साल की साक्षी और 8 साल के श्रीजन हादीमणि ने शुक्रवार की रात सुसाइड कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक सबसे पहले इस परिवार के पड़ोसियों को उस वक्त शक हुआ जब सुबह घर का कोई भी सदस्य काफी देर तक नजर नहीं आया। इसके बाद इन लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मृतक के रिश्तेदारों को सूचना दी गई। रिश्तेदारों ने कहा कि हादीमणि की पत्नी की मौत जुलाई के महीने में कोविड-19 के पास ब्लैक फंगस से हुई थी। पत्नी की मौत से वो काफी दुखी थे। 

 

एक रिश्तेदार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'वो और उनके बच्चे अक्सर कहा करते थें कि पत्नी के बिना वो जिंदा नहीं रह सकते हैं। रिश्तेदारों ने कहा कि महिला के बच्चे अक्सर फोन पर अपनी मां का जिक्र करते थे और वो काफी दुखी थे। पुलिस ने कहा है कि अब इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।


Share

Leave a Reply