हबीबगंज के बाद अब इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलेगी शिवराज सरकार, मुख्यमंत्री ने किया एलान
मध्य प्रदेश में भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन के बाद अब एक और रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाएगा. सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एलान किया है कि इंदौर के पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर टंट्या मामा रेलवे स्टेशन किया जाएगा.
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, "जनजातीय गौरव, मामा टंट्या भील का बलिदान दिवस 4 दिसंबर को है. इंदौर में 53 करोड़ की लागत से बन रहे बस स्टैंड और पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या मामा के नाम पर रखा जायेगा"
जनजातीय गौरव, मामा टंट्या भील का बलिदान दिवस 4 दिसंबर को है।
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 22, 2021
इंदौर में 53 करोड़ की लागत से बन रहे बस स्टैंड और पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या मामा के नाम पर रखा जायेगा :मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj #जनजातीय_गौरव_सप्ताह #JanjatiyaGaurav pic.twitter.com/qhwEugAAqn







.jpeg)












