BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

युवती को अगवा कर राजधानी में लाकर 5 दरिंदों ने किया युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, और फिर युवती को छोड़ा यहाँ......

युवती को अगवा कर राजधानी में लाकर 5 दरिंदों ने किया युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, और फिर युवती को छोड़ा यहाँ......
Share

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को कथित रूप से अगवा कर दिल्ली ले जाया गया जहां पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक रेप किया. पुलिस ने रविवार को बताया कि लड़की के परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है.

थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, लड़की को शुक्रवार को खतौली में एक कॉलेज के बाहर से अगवा किया गया और एक कार से दिल्ली ले जाया गया जहां उसके साथ सामूहिक रेप किया गया. पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा. उन्होंने बताया कि छात्रा जब कॉलेज से घर नहीं पहुंची तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की.

पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपराध के बाद उसे मेरठ में छोड़ दिया था. थानेदार कुमार ने बताया कि शिवा, अरूण, अंश, वरूण और सुमित कुमार को मामले में नामज़द किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


Share

Leave a Reply