नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

महिला को किडनैप कर महीनों तक युवक करता रहा बलात्कार, गोमांस खिलाने की करी कोशिश, जाने क्या है पूरा मामला

महिला को किडनैप कर महीनों तक युवक करता रहा बलात्कार, गोमांस खिलाने की करी कोशिश, जाने क्या है पूरा मामला
Share

बिहार बिहार के सुपौल में एक महिला के साथ रेप के साथ-साथ गोमांस खिलाने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है। भीमपुर थाना क्षेत्र की एक महिला का अपहरण कर युवक ने महीनों तक यौन शोषण किया। इस दौरान महिला को गोमांस मांस खिलाकर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी देता रहा। जान से मारने की धमकी भी दी। शनिवार को किसी तरह महिला ने अपने परिजनों को सूचना दी।

इसके बाद परिजन अन्य लोगों के साथ फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से महिला को बरामद किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर भीमपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि 30 जून की शाम करीब 7 बजे वह घर से बांसवाड़ी में शौच के लिए गई थी। 

इसी क्रम में चापीन वार्ड 13 निवासी मोहम्मद कलीम ने उसे पकड़ लिया। मुंह और आंख पर कपड़ा बांधकर उसे गाड़ी में लेकर जाने लगा। जब उसकी आंख खुली तो वह एक कमरे में थी। उसके बाद कलीम लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। धर्म परिवर्तन का दबाव देते हुए ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

शनिवार को उसे किसी तरह पता चला कि जिस जगह उसे रखा गया है वह फारबिसगंज है। उसने किसी तरह यह सूचना अपने परिजनों को दी। इसकी भनक भी कलीम को लग गई। इसके बाद युवक उसे कहीं दूसरी जगह ले जाने लगा। इसी बीच उसके परिजन वहां पहुंच गए और फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर कलीम को पकड़ लिया।

उन्होंने कलीम को लाकर पुलिस को सौंप दिया। भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। उधर, एक धार्मिक संगठन के जिला मंत्री मुकेश यादव ने कहा है कि महिला की बरामदगी और आरोपी को पकड़ने में उनके संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि विशेष पक्ष द्वारा साजिश के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दूसरे पक्ष की लड़की और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है ऐसे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।


Share

Leave a Reply