BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किचन में दफना दिया शव, ऐसे हुआ खुलासा

 प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किचन में दफना दिया शव, ऐसे हुआ खुलासा
Share

रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर उसका शव किचन में दफना दिया. जानकारी के अनुसार दोनों लिव इन  में रह रहे थे. शव दफनाने के बाद प्रेमी ने गड्ढें के ऊपर लिपाई-पुताई भी कर दी थी. रविवार को जब पड़ोस ही में रहने वाले देवर को महिला नहीं दिखी तो उसे शक हुआ. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने घर की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को किचन में ताजा लिपाई-पुताई दिखी. पुलिस ने गड्ढा खोदा तो उसे किचन में महिला का शव मिला. जानकारी के अनुसार दोनों करीब 10 साल से साथ रह रहे थे. बताया जा रहा है कि वारदात से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

10 साल से लिव इन में रह रहे थे दोनों
एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि शांति मल्लाह और रामराज मांझी दोनों 10 साल से लिव इन में ग्राम गाढ़ा 138 टोला में रह रहे थे. शनिवार को रामराज ने धारदार हथियार से शांति की हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव किचन में दफना दिया. रविवार को शांति जब कई समय तक दिखाई नहीं दी. तो पड़ोस में रहने वाले देवर को शक हुआ.

वारदात से पहले हुई थी लड़ाई
उसने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि शांति और रामराज के बीच रात को लड़ाई हुई थी. इसके बाद से शांति दिखाई नहीं दे रही है. ये सब सुनकर देवर ने पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद रामराज वहां से फरार हो गया. पुलिस ने घर की तलाशी ली. तो किचन में नई पुताई देखकर उन्हें शक हुआ. इस पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर गड्ढा खुदवाया.

10 साल पहले हुई थी पति की मौत
गड्ढे से महिला का शव मिला. जानकारी के अनुसार शांति पहले शादीशुदा थी और 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी. पति के मौत के बाद उसे 10 साल छोटे रामराज के प्यार हो गया. इसके बाद दोनों गांव में एक साथ रहने लगे. दोनों की कोई संतान नहीं थी, इसी वजह से अक्सर दोनों में विवाद हुआ करता था.

Share

Leave a Reply