मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई छपाक, CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किया ऐलान.
रायपुर। बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अप्कमिंग फिल्म "छपाक" को अब छत्तीसगढ़ की सरकार ने भी टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है| JNU हिंसा के विरोध में छात्रों के बीच पहुंची दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का बहिष्कार करने के लिए भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया में अभियान चलाया है| जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है| दीपिका पादुकोण अभिनीत ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म “छपाक “ जो 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है|
भूपेश बघेल ने ट्वीट कर फिल्म को टैक्स फ्री किये जाने की जानकारी दी| उन्होंने ट्वीट कर कहा, “समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म “छपाक” को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है| आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें|
ट्विटर पर छपाक का विरोध-
बता दें कि मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की थी। इस दौरान वह दो दिन पहले कैंपस में हुए हमले (JNU Attack) में घायल हुईं जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष से भी मिलीं थी। लेकिन इस दौरान उन्हें ट्विटर पर लोगों को विरोध में भी झेलना पड़ रहा है। ट्विटर पर यूजर्स ने बड़ी संख्या में दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म छपाक का विरोध किया है। सोशल मीडिया पर कुछ ही मिनट में ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा।







.jpeg)












