मनगटा के बाद अब बालोद के कुसमी में देखा गया बाघ, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
बालोद | छत्तीसगढ़ के बालोद-राजनांदगांव सीमा से लगे कुसमी में बाघ के पद चिन्हों की पुष्टि हुई है. दुर्ग के मुख्य वन अधिकारी ने बालोद जिला के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है. बता दें कि दो दिन पहले जिला मुख्यालय राजनांदगांव से 24 किमी दूर स्थित मनगटा वन चेतना केंद्र में बाघ के पैरों के निशान देखा गया था।
इसकी सूचना चौकीदार व एक बाहरी व्यक्ति के द्वारा वन विभाग के अफसरों को दी गई. दुर्ग और राजनांदगांव के अफसरों की टीम बाघ की पतासाजी में जुटी रही लेकिन पूरे क्षेत्र में उसका कुछ पता नहीं चल पाया. जगह-जगह उसके पद चिन्ह ट्रेस किए गए. इसके साथ ही आसपास के गांवों को अलर्ट कर दिया गया।
रायपुर से भी ट्रंकुलाइजर गन के साथ एक्सपर्ट डॉक्टर व दुर्ग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है. साथ ही दुर्ग और राजनांदगांव से लगे कई गांवों में मुनादी करा दी गई है।







.jpeg)












