शादी के बाद परिजन दे रहे है जान से मारने की धमकी प्रेमी जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पढ़िये पूरी खबर...
धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले की एक प्रेमी जोड़े की खबर सामने आ रही है जहाँ उनके परिजनों की तरफ से दोनों को लगातार जान से मारने की धमकी आ रही है। इससे परेशान होकर प्रेमी जोड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षा गुहार लगाई है। इससे पहले प्रेमी जोड़े ने उच्च न्यायालय में जान माल की सुरक्षा के लिए याचिका भी दायर की थी। आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी राजस्थान पुलिस दोनों को सुरक्षा नहीं दे रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 19 साल की लड़की यूपी के फतेहाबाद तहसील के अंडोआ गांव की रहने वाली है। पीड़िता का कहना है कि उसके माता-पिता 45 साल के शख्स के साथ उसकी शादी जबरन कराना चाहते थे। जिसकी वजह से उसे प्रेमी के साथ धौलपुर भागकर आना पड़ा। फिर दोनों ने गुजरात के सूरत शहर में जाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी की। लकड़ी के परिजनों ने फतेहाबाद थाना में उसके पति के भारत सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया है।
लड़की के माता-पिता और भाई द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इन सब से परेशान होकर प्रेमी युगल ने राजस्थान हाईकोर्ट याचिका का दायर कर जानमाल के बचाव की गुहार लगाई थी। दायर पिटिशन पर राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर पुलिस डीजीपी एवं एसपी धौलपुर एवं संबंधित थाना प्रभारी को सुरक्षा देने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि दोनों को अब तक किसी तरह की सुरक्षा नहीं मिली है इसलिए उन्होंने पीएम मोदी से मदद मांगी है।







.jpeg)












