नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नितीश राणा के बाद अब इस खिलाड़ी को भरना होगा जुर्माना, जाने इसके पीछे की वजह

नितीश राणा के बाद अब इस खिलाड़ी को भरना होगा जुर्माना, जाने इसके पीछे की वजह
Share

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के बीच मैच खेला गया, जिसे केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने छह विकेट से अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को इस मैच को गंवाने के बाद एक और झटका लगा है। पंत को इस मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तय समय में कम ओवर फेंके और कप्तान पंत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

इंडियन प्रीमियर लीग ने इसकी पुष्टि की है। आईपीएल के बयान के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। यह आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट में में आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला अपराध है इसलिए पंत को 12 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर भरने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

इस सीजन में यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है, वहीं लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स को इससे पहले गुजरात टाइटन्स ने 14 रनों से हराया था। लखनऊ सुपर जायन्ट्स और गुजरात टाइटन्स का यह पहला आईपीएल सीजन है।

 


Share

Leave a Reply