BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोनिया के बाद कांग्रेस के इस बड़े नेता को ईडी ने भेजा नोटिस, राहुल गांधी बोले- डरेंगे नहीं

सोनिया के बाद कांग्रेस के इस बड़े नेता को ईडी ने भेजा नोटिस, राहुल गांधी बोले- डरेंगे नहीं
Share

 ED Notice Mallikarjun Kharge:  के इस मानसून सत्र (Monsoon Session) के दौरान में आज भी जमकर हंगामा हो रहा है. कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप को लेकर जबरदस्त हंगामा किया है. वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ED की तरफ से उन्हें समन जारी करने पर सवाल उठाए हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज संसद में कहा है कि ऐसे समय जब पार्लियामेंट सेशन चल रहा है तो मुझे संसद सत्र के बीच में ईडी का नोटिस मिला है. ऐसे में हम डरेंगे नहीं बल्कि मजबूती से लड़ेंगे.

आप तुरंत आइए: खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब पार्लियामेंट चल रही है, मुझे ईडी का समन आता है. आप तुरंत आइए. मुझे 12:30 बजे जाना है. मैं कानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन जब सदन चल रहा है मुझे समन करना क्या यह उचित है? कल सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर का पुलिस ने घेराव किया था. क्या ऐसे में डेमोक्रेसी जीवित रहेगी? क्या हम संविधान के तहत काम कर पाएंगे?  हम डरेंगे नहीं, हम फाइट करेंगे. हम आपसे अपील करते हैं कि इस मुद्दे पर चर्चा कीजिए।

राहुल गांधी का बयान

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वह मोदी सरकार से नहीं डरते हैं.  राहुल ने यहां अपने घर के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, ‘हम भागेंगे नहीं, न ही हम नरेंद्र मोदी से डरते हैं. उन्हें वह करने दें जो वह चाहते हैं. उन्हें लगता है कि वे हम पर दबाव बनाकर हमारी आवाज को चुप करा सकते हैं. लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है. मोदी जी और अमित शाह जी जो कुछ भी कर रहे हैं, वह लोकतंत्र के खिलाफ है.’

राहुल गांधी गुरुवार को संसद में कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल नहीं हुए. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा यहां हेराल्ड हाउस को सील किए जाने के बाद कांग्रेस ने बैठक बुलाई थी. कांग्रेस ने सत्तारूढ़ सरकार पर विपक्षी नेताओं के साथ ‘आतंकवादी’ जैसा सलूक करने का भी आरोप लगाया.

कांग्रेस करेगी 5 अगस्त को प्रदर्शन

ईडी की जांच खासकर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी पीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन करेगी. हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस धरना प्रदर्शन की इजाज़त देने से इनकार किया है. इस बीच कांग्रेस का कहना है कि उसके नेता और कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे.

 

Share

Leave a Reply