BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सुकमा के बाद जगदलपुर में दिखा संदिग्ध ड्रोन जैसी चमकीली चीज, जाने इससे जुडी पूरी खबर...

सुकमा के बाद जगदलपुर में दिखा संदिग्ध ड्रोन जैसी चमकीली चीज, जाने इससे जुडी पूरी खबर...
Share

जगदलपुर। सुकमा जिले में सीआरपीएफ कैंप के उपर ड्रोन मंडराने का तिलिस्म अभी टूटा भी नहीं था, कि उसकी जगह अब जगदलपुर में संवेदनशील इलाकों में ड्रोन देखे जाने से यह मामला गंभीर होता जा रहा है। ज्ञात हो कि जगदलपुर एयरपोर्ट सिविल लाइन और थानों के आसपास ड्रोन के उड़ते हुए देखा गया है। सुकमा जिले में देखे गए ड्रोन की तरह दिखने वाले चमकते ड्रोन की तस्वीर कैमरे में कैद की गई है। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्र हो या संभाग मुख्यालय के संवेदनशील क्षेत्र इन सभी जगहों के ऊपर आसमान में रात में चमकती चीजें सुरक्षा एजेंसियों के लिए परेशानी का सबक बनता जा रहा है। वैसे अब तक इस मामले में सबसे पहले सीआरपीएफ ने इसे गंभीरता से लिया है और कैंप के ऊपर मंडराते किसी भी खतरे को तुंरत गोली मारने के निर्देश दिए गये हैं। ज्ञात हो कि जगदलपुर में एयरपोर्ट के नजदीक और बोधघाट थाने के ऊपर ड्रोन जैसे चमकती चीज देखी गई है। कई बार इसकी जगह बदलती रही है और अगले दो तीन दिनों तक यह नजारा दिखाई दिया। इस संबंध में आईजी को सूचित भी किया गया था। जिसपर उन्होंने आशंका जताई थी कि यह यूएवी हो सकता है। जिसकी गोपनीयता के चलते इस संबंध में मीडिया के समक्ष कुछ भी खुलाशा नहीं किए जाने की बात सुंदरराज पी आईजी बस्तर संभाग ने कही है।  


Share

Leave a Reply