रायपुर में लाखों रुपये लेने के बाद पत्नी को और रुपये लाने मायके भेजा,दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
रायपुर,दहेज में लाखों रुपये दहेज लेने के बाद पति व जेठ ने 10 लाख रुपये पिता से मांगकर लाने की बात कहकर पत्नी को मायके भेजा। घटना की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिवानंदनगर खमतराई गुढिय़ारी रायपुर निवासी महिला डी.प्रमिला 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का विवाह दिसंबर 2013 में सीएच किशोर आयु 35 वर्ष पिता स्व.सीएच राजा राव निवासी केनाल स्टीट,गेट बाजार बरहमपुर जिला गंजाम उड़ीसा से हुआ था। शादी के समय प्रार्थिया के जेठ सीएच अशोक कुमार के द्वारा दहेज में 2 लाख 50 हजार रुपये व सोने के जेवर की मांग करने पर विवाहिता के पिता ने दहेज में दिया था। शादी के बाद पति विवाहिता को हैदाराबाद लेकर चला गया व कुछ माह रहने के बाद पुन:रायपुर में काम करने की बात कहकर उसे अपने पिता से 10 लाख रुपये लाने की बात कहकर परेशान करने लगा व पत्नी को मायके में छोड़कर अपने मुल गांव फरार हो गया। आरोपी व उसके बड़े भाई से फोन पर संपर्क करने पर अश£ील गाली-गलोज कर दहेज लाने के लिये दबाव बनाया जा रहा है। महिला के पिता व रिश्तेदारों के जाने पर जेठ द्वारा गाली-गलोच कर भगा दिया जा रहा है। महिला को रखने के लिये 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है।







.jpeg)












