अयोध्या फैसले के बाद मुस्लिम धर्मगुरु और उलेमाओं से मुलाकात करेंगे सीएम योगी
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्लिम धर्मगुरु और उलेमाओं से मुलाकात करेंगे. कोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं और उलेमाओं के साथ सीएम योगी की यह पहली मुलाकात है. अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा बैठक में शामिल होंगे. सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि फैसले से हिंदू-मुसलमानों के बीच की दूरी ना बढ़े. उत्तर प्रदेश के कई इलाके संवेदनशील हैं.







.jpeg)












