नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BCCI के आदेश के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम होगी क्वारंटाइन, जानिए किस वजह से लिया गया फैसला

BCCI के आदेश के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम होगी क्वारंटाइन, जानिए किस वजह से लिया गया फैसला
Share

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ियों को क्वारंटाइन होने को कहा है। गौरतलब है कि केकेआर ने अपना आखिरी मैच दिल्ली के खिलाफ ही खेला था और उस मैच में वरुण चक्रवर्ती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे थे। क्रिकबज की खबर के मुताबिक, दिल्ली की पूरी टीम को क्वारंटाइन होने को कहा गया है।

गौतरलब है कि वरुण और संदीप की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और केकेआर के बीच आज होने वाले मुकाबले को स्थगित करने का फैसला किया गया था। जिसके कुछ देर बाद ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम के तीन मेंबर भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। दिल्ली की टीम को हालांकि, कितने दिनों तक क्वारंटाइन में रहना होगा, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 4 मई को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली की टीम अब प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेती हुई नजर नहीं आएगी।  


Share

Leave a Reply