BIG BREAKING : नए साल के जश्न के बाद राजधानी में आज मिले 3200 नए कोरोना मरीज, प्रशासन के फूले हाथ-पांव
नई दिल्ली | दिल्ली में कोरोना के मामलों में वृद्धि का दौर लगातार जारी है। रविवार को दिल्ली में कोरोना के करीब 3200 नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14.54 लाख के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी दर भी बढ़कर 4.42 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, अगर एक्टिव केसों पर नजर डालें तो यह भी बढ़कर 8400 के करीब पहुंच गए हैं।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 3194 नए मरीज मिले हैं, आज संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हो गई। शनिवार को दिल्ली 2,716 नए कोविड केस सामने आए थे। दिल्ली में आज 1156 लोग कोरोना मुक्त होकर अपने घरों को भी लौट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 14,54,121 हो गई है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3,194 नए COVID मामले सामने आए और 1,156 रिकवरी दर्ज़ की गई। इस अवधि में पॉजिटिविटी रेट 4.59% रही।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2022
सक्रिय मामले: 8,397
कुल रिकवरी: 14,20,615 pic.twitter.com/nnsvWMZvdb







.jpeg)












