नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : केंद्र सरकार के बाद अब इस राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर VAT किया कम, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

बड़ी खबर : केंद्र सरकार के बाद अब इस राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर VAT किया कम, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
Share

महाराष्ट्र | केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी राहत के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी कर में कटौती का ऐलान किया. महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने राज्य में पेट्रोल पर 2 दो रुपये 8 पैसे और डीजल पर एक रुपये 44 पैसे मूल्य वर्धित कर (VAT) घटाया. उद्धव सरकार के इस फैसले से राज्य की तिजोरी पर सालाना ढाई हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त का बोझ पड़ेगा. इसके साथ ही केंद्र की कटौती के बाद महाराष्ट्र VAT कम करने वाला देश का पहला राज्य भी बन गया.

राज्य सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में पेट्रोल एवं डीजल पर वैट घटाने की जानकारी दी गई. इसके मुताबिक, इस फैसले से राज्य के खजाने को 2,500 करोड़ रुपये की वार्षिक क्षति होगी. वैट की कटौती के बाद पेट्रोल की बिक्री से मिलने वाले मासिक राजस्व में 80 करोड़ रुपये तक की गिरावट आएगी, जबकि डीजल की बिक्री से प्राप्त होने वाले राजस्व में 125 करोड़ रुपये की कमी आने का अनुमान है.

इससे पहले केंद्र सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम किया था. पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क में छह रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई. इसके साथ-साथ केंद्र सरकार ने राज्यों से उपभोक्ताओं को अधिक राहत देने के लिए स्थानीय स्तर पर लगने वाले वैट में कटौती करने का भी अनुरोध किया था. महाराष्ट्र सरकार की तरफ से VAT कम करने के बाद राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमत में और ज्यादा कमी जाएगी.


Share

Leave a Reply