एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा...
गाजियाबाद : दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में पुलिस और मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों का आमना-सामना हुआ जिसमें दो अपराधियों के पैर में पुलिस की गोली लगी है।
इस एनकाउंटर को लेकर सीओ स्वतंत्रत सिंह ने बताया कि लालकुआं इलाके के पास बाइक सवार बदमाश एक शख्स को हथियार दिखाकर मोबाइल और पर्स लेकर भाग गए थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी।
खुद को पुलिस से घिरता देखकर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में बाइक सवार दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अभिषेक राजपूत, राकेश राजपूत के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों से लूटा हुआ मोबाइल और पर्स के साथ ही एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने बदमाशों से दो अवैध हथियार भी जप्त किए हैं।







.jpeg)












