नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बिदाई के बाद बीच रास्ते में दुल्हन को गाड़ी से उतार कर चले गया दूल्हा, वजह जान कर आप हो जायेंगे हैरान

बिदाई के बाद बीच रास्ते में दुल्हन को गाड़ी से उतार कर चले गया दूल्हा, वजह जान कर आप हो जायेंगे हैरान
Share

भिंड | शादी में दहेज कम मिलने से नाराज दूल्हे ने विदा के बाद दुल्हन को गाड़ी से उतारकर वापस मायके भेज दिया। दुल्हन करीब 500 मीटर पैदल चलकर वापस मायके पहुंची। परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। परिजन दुल्हन को गाड़ी से देहात थाने लेकर आए। पुलिस ने दूल्हे को फोन लगाकर थाने बुलाया तो पहले उसने न नुकुर की, लेकिन बाद में आने के लिए तैयार हो गया। पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए दुल्हन की थाने से ही विदा कराई है। देहात थाना पहुंचे मिश्र का पुरा निवासी सैनिक इंद्रजीत जाटव ने बताया कि 25 फरवरी को बहन वर्षा जाटव की शादी अटेर के खेरी गांव में कुलदीप जाटव के साथ हुई थी। बुधवार शाम करीब 6 बजे दुल्हन वर्षा को दूल्हा कुलदीप के साथ बोलेरो में बैठाकर मायके से विदा किया गया। घर से करीब 500 मीटर दूर जाकर दूल्हा ने दहेज कम मिलने की बात कहते हुए दुल्हन को गाड़ी से उतार दिया। 

वर्षा रोती हुई वापस घर पहुंची। मौसी सरोज देवी, भाई इंद्रजीत, राहुल जाटव, बहन कविता देवी, सीमा देवी गाड़ी में बैठाकर वर्षा को लेकर देहात थाने पहुंचे। यहां टीआई शैलेंद्र कुशवाह को पूरा घटनाक्रम बताया। टीआई ने एसआई गीता सिकरवार को मामले में कार्रवाई के कहा।

एसआई से बोला दूल्हा- खुद उतरकर गई थी दुल्हन

 

एसआई गीता सिकरवार ने दुल्हन के परिजन से दूल्हा का मोबाइल नंबर लिया। दूल्हे कुलदीप से बात हुई। एसआई ने पूछा, वर्षा को क्यों छोड़ दिया। कुलदीप ने जवाब दिया कि वह खुद उतर गई थी। एसआई ने कहा थाने पर आ जाओ। यह सुनकर कुलदीप ने फोन काट दिया। एसआई ने दोबारा कॉल कर पूछा फोन क्यों काटा तो कुलदीप ने कहा कि थाने आ रहा हूं। इसके बाद दूल्हा थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे सख्त हिदायत दी और दूल्हन को थाने से ही विदा कराया।

दहेज में नकद राशि कम मिलने से शादी में भी जताई था नाराजगी

बताया जाता है कि वधु पक्ष ने शादी में तय सभी सामान दिया था। रस्मों के दौरान नकदी भी दी थी। दूल्हन का भाई सेना में है, ऐसे में जब कम नगदी मिली तो दूल्हे को यह भी कहते सुना गया था कि भाई सेना में है फिर भी कम पैसा दिया है।


Share

Leave a Reply