नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

निकाय सफलता के बाद भाजपा पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी

निकाय सफलता के बाद भाजपा पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी
Share

कोंडागांव। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को हरा देने के बाद भाजपा आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय हासिल करने के लिए तैयारी में जुट गई हैं। कोंडागांव के भाजपा कार्यालय अटल सदन में भाजपा कोंडागांव जिले के प्रभारी पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल, सुश्री लता उसेंडी, मनोज जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा की उपस्थिति में नए उत्साह और जोश के साथ रणनीति तैयार करने पार्टी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। 

 

बैठक में दयाल दास बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष में रहने के बाद भी जिस तरह नगरीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उसी तरह पंचायत चुनाव में जीतने के लिए सभी को फिर से तैयारी करनी है। जिसमे कांग्रेस की वादा खिलाफी, धान खरीदी में गड़बड़ी, लोगों को गुमराह कर उनको शोषित करना, साथ ही कांग्रेस के द्वारा लोगों से मारपीट को मुद्दा बना कर चुनाव लड़ा जाएगा। जनता के मन मे कांग्रेस के प्रति नाराजगी है। इस कार्यक्रम में मंचासीन प्रवीर सिंग बदेशा, सेवक राम नेताम, गोपाल दीक्षित, चंदन साहू, तरुण साना, प्रेम सिंग नाग के साथ-साथ बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, सभी वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply