BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दस रुपये के सिक्के के बाद फुटकर व्यापारी अब एक दो व पांच के सिक्के लेने से भी कर रहे इंकार

दस रुपये के सिक्के के बाद फुटकर व्यापारी अब एक दो व पांच के सिक्के लेने से भी कर रहे इंकार
Share

जिम्मेदार नहीं कर रहे कार्रवाई  

रायपुर। संपूर्ण देश में सिर्फ छत्तीसगढ़ राज्य ऐसा है जहां राजकीय मुद्रा दस रुपये का सिक्का लेने से बाजार में व्यापारी इंकार कर रहे हैं। जबकि आरबीआई के सूत्रों के अनुसार सिक्कों का चलन बंद नहीं हुआ है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में फुटकर एवं थोक व्यापारी बैंक दस रुपये का सिक्का लेने से कर रहे इंकार का बहाना कर आम उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। प्रतिनिधि द्वारा आज जीई रोड स्थित उमंग पान पैलेस में जब सुपारी खरीदने पर पांच रुपये की दो-दो के दो सिक्के एवं एक रुपये का एक सिक्का कुल पांच रुपये दिया गया तो पान दुकान के संचालक ने चिल्हर लेने से इंकार करते हुए कहा कि बड़े व्यापारी व बैंक चिल्हर लेने से इंकार कर रहे हैं। कार्रवाई के अभाव में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते धीरे धीरे अब एक दो व पांच के सिक्के भी चलन से बाहर करने की कोशिश व्यापारियों द्वारा की जा रही है। चिल्हर देने पर व्यापारी उपभोक्ताओं को खुलेआम खरी खोटी सुनाते हैं। उधर बैंक प्रबंधन भी चिल्हर जमा करने के मामले में स्पष्ट रूख नहीं अपनाया है जिसके चलते अंतत: उपभोक्ताओं को ही जगह-जगह चिल्हर फुटकर व्यापारियों को देने पर उपेक्षा झेलनी पड़ती है। शहर के सक्रिय उपभोक्ताओं राजीव पांडेय, कविता वाजपेयी, अनिता शर्मा, असीम शुक्ला, कल्पना साहू एवं राकेश शर्मा ने पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रायपुर शाखा सुंदर नगर को चिल्हर न लेने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश तत्काल देने की मांग की है। 

Share

Leave a Reply