नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बेमौसम बारिश के बाद छत्तीसगढ़ में शीतलहर शुरू होने से जनजीवन प्रभावित, जाने पूरी खबर...

 बेमौसम बारिश के बाद छत्तीसगढ़ में शीतलहर शुरू होने से जनजीवन प्रभावित, जाने पूरी खबर...
Share

पेंड्रा में 4 डिग्री तक पहुंचा तापमान
बिलासपुर। बेमौसम हुई बारिश के बाद छत्तीसगढ़ में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, पेंड्रा और आस—पास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा में तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है तो अमरकंटक में पारा 2 डिग्री तक गिर गया है। बारिश के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर शुरू होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि प्रदेश में आगामी दिनों में बारिश की सभावना है। बारिश के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं, दूसरी ओर मध्यप्रदेश के कई शहरों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के कई शहरों में तापमान में 2.5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को 20 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चल रही है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 26 शहरों और कस्बों में बारिश ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है।

Share

Leave a Reply