BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेट्रोल डीजल के दामों में दो दिन उछाल के बाद, आज राहत

पेट्रोल डीजल के दामों में दो दिन उछाल के बाद, आज राहत
Share

नई दिल्ली : देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दो दिन बढ़ोत्तरी करने के बाद आज कोई परिवर्तन नहीं किया है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में आयी तेजी के कारण कीमतों में उछाल देखा जा सकता है।

कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की थी।राजधानी दिल्ली में दोनों ईंधनों की कीमतों में मंगलवार और बुधवार को 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी दर्ज की गयी थी।
राजधानी में पेट्रोल 97.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.27 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम 111.67 और 95.85 रुपये प्रति लीटर पर मौजूद हैं।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 121.83 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.53 प्रतिशत की गिरावट के चलते 114.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

महानगर............पेट्रोल......डीजल (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली..............97.01........88.27
कोलकाता ......106.34........91.42
मुंबई ..............111.67.........95.85
चेन्नई...............102.91..........92.95

 


Share

Leave a Reply