BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कृषि आंदोलन: किसान नेताओं की चेतावनी, कल पूरी तरह बंद करेंगे इन जगहों को...

कृषि आंदोलन: किसान नेताओं की चेतावनी, कल पूरी तरह बंद करेंगे इन जगहों को...
Share

दिल्ली, केन्द्र सरकार की तरफ से लाए गए तीनों नए कृषि कानूनों के विरोध में 20 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-नोएडा सड़क वाले चिल्ली बॉर्डर को बुधवार को पूरी तरह से बंद करने की धमकी दी है. सिंघु बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन के दौरान किसान नेताओं ने मंगलवार को कहा कि लड़ाई ऐसे दौर में पहुंच गई है, जहां पर हम जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

पढ़ें : देह व्यापार : शहर के सिद्धि विनायक होटल में सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 3 युवती और 4 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसान नेता इंद्रजीत दीघे ने कहा कि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को लोग 20 दिसंबर को गांवों, प्रखंडों में श्रद्धांजलि देंगे. उन्होंने कहा कि सोमवार को देश के 350 जिलों में हमारा प्रदर्शन सफल रहा, किसानों ने 150 टोल प्लाजा को ‘मुक्त’ कराया.

पढ़ें : हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल का छज्जा गिरने से कई श्रमिक दबे एक महिला श्रमिक की हुई मौत


किसान नेता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हम इस आंदोलन को और विशाल बनाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक कैंपेन की शुरुआत कर रही है कृषि बिलों को प्रमोट करने के लिए. इन्द्रजीत ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक आंदोलन है और किसानों की एकता को तोड़ने की हर संभव कोशिश विफल होगी.

पढ़ें : नाबालिग के मां बनने पर खुला रेप का राज, भाई ही बना दरिंदा, जाने कहाँ की है ये खबर


इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कल 150 टोल प्लाजा फ्री हुए, 350 गांव में आंदोलन हुआ. उससे सरकार बौखला गई है। अब उन्होंने फुट डालने के लिए एसवाईएल का मुद्दा उठा दिया है. 21 दिन में पानी मांग रहे हैं. ये ऐतिहासिक आंदोलन है. इसकी एकता नहीं तोड़ी जा सकती. ये कामयाब नहीं होने वाला. पहले से योजना बनाकर कॉरपोरेट्स ने कानून बनवाये.


इधर, युद्धवीर सिंह ने कहा कि देश के किसान उनकी शहादत को बेकार नहीं होने देगा. उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया हैरान करने वाला है. युद्धवीर ने कहा कि पीएम एक तरफ कह रहे हैं कि वे किसानों के साथ हैं और दूसरी तरफ फिक्की की सभा में कॉर्पोरेट्स को कह रहे हैं कि वे कृषि क्षेत्र में आएं. उन्होंने कहा कि किसान अपनी जिद पर है. सरकार ये गलतफहमी निकाल दें कि इनकी संख्या घटेगी. सरकार ये जान लें कि हम पीछे हटने वाले नहीं हैं.
 


Share

Leave a Reply