नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

एम्स में काम करने वाली नर्स को शादी का झांसा देकर 34 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

एम्स में काम करने वाली नर्स को शादी का झांसा देकर 34 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
Share

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की नर्स को शादी का झांसा देकर उससे करीब 34 लाख रुपये ठगने वाले एक शख्स को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से गिरफ्तार किया है।

दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने मंगलवार को बताया कि एम्स में नर्सिंग अधिकारी के तौर पर काम करने वाली एक महिला ने पांच मार्च को महरौली थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी। महिला ने शिकायत में कहा कि एक जुलाई 2018 को मोहम्मद सादिक इमरान नामक एक शख्स का फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आया जिसे उन्होंंने स्वीकार कर लिया। कुछ दिन बाद इमरान ने लड़की से शादी करने की बात की और लेह-लद्दाख घुमाने के लिए ले गया। उन्होंने बताया को शिकायत के अनुसार लड़की का भरोसा जीतने के बाद आरोपी ने शादी से पहले होटल का व्यवसाय करने की बात की और इसके लिए उसने लड़की से 33,92,201 रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिया।
अधिकारी ने कहा कि लड़की के सारे पैसे अपने खाते में लेने के बाद आरोपी लड़की का फोन उठाने से कतराने लगा जिसके बाद लड़की को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच की और आरोपी इमरान को विजयवाड़ा से गिरफ्तार किया। विजयवाड़ा की अदालत में पेश करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाकर कल साकेत कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
 

Share

Leave a Reply