BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

AIIMS Recruitment: एम्स में निकली इन पदों पर भर्ती, आवेदन करने के लिए करना होगा ये काम

AIIMS Recruitment: एम्स में निकली इन पदों पर भर्ती, आवेदन करने के लिए करना होगा ये काम
Share

एम्स भुवनेश्वर ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार इसके माध्यम से रिसर्च ऑफीसर, प्रोजेक्ट ऑफीसर, पर्सनल असिस्टेंट, अटेंडेंस आदि पदों पर भर्ती की जाएगी. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भुवनेश्वर ने 'रीजनल इंस्टीट्यूट फॉर एचआईवी सर्विलांस एंड एपिडेमियोलॉजी' नामक एक शोध परियोजना के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार अधिसूचना में मौजूद आवेदन पत्र को भरकर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार आयु, योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र के साथ आवेदन पत्र को 3 मई 2022 को या उससे पहले ri.hse.aiimsbbsr2022@gmail.com पर भेज दें.
ये है रिक्ति विवरण
• जूनियर कंसल्टेंट (एपिडेमियोलॉजी): 1 पद.
• अनुसंधान अधिकारी: 3 पद.
• डाटा मैनेजर/प्रोग्रामर: 1 पद.
• प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ/ऑफिस असिस्टेंट/अकाउंटेंट/प्रोजेक्ट ऑफिसर/पर्सनल असिस्टेंट: 1 पद.
• डाटा एंट्री ऑपरेटर: 2 पद.
• अटेंडेंट/मल्टीटास्किंग स्टाफ: 1 पद.
महत्वपूर्ण जानकारी
उम्मीदवार की प्रारंभिक नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी. जिसका उम्मीदवार के प्रदर्शन आधार पर विस्तार किया जाएगा. इसके अलावा एक माह के नोटिस पर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी। इसी तरह, उम्मीदवार एक महीने की नोटिस अवधि या एक महीने या उसके हिस्से के वेतन को सरेंडर करके पद से इस्तीफा दे सकता है.
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची एम्स की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी. जिन्हें 11 और 12 मई, 2022 को निर्धारित साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा. चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद परिणाम एम्स की वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर प्रकाशित किया जाएगा. उम्मीदवार अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

 


Share

Leave a Reply