BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वेंटिलेटर पर लेटी एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में की गंदी हरकत

वेंटिलेटर पर लेटी एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में की गंदी हरकत
Share

 हरियाणा : गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 46 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ इलाज के दौरान यौन शोषण का आरोप लगा है.पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद 6 अप्रैल को उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. उसी दौरान अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी ने उनकी बेहोशी की हालत का फायदा उठाते हुए उनके साथ अश्लील हरकतें कीं.

पीड़िता ने बताया कि वह होश में नहीं थीं और विरोध करने में असमर्थ थीं, लेकिन उन्हें इस आपत्तिजनक व्यवहार का आभास हो गया था. 13 अप्रैल को डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने अपने पति को घटना की जानकारी दी और फिर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया. इसके बाद अपने लीगल एडवाइज़र के साथ जाकर सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई.

पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर अस्पताल स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी गई है और घटनास्थल के CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. पीआरओ ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह मामला न केवल एक गंभीर अपराध को दर्शाता है, बल्कि अस्पतालों जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों में मरीजों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा करता है.


Share

Leave a Reply