BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एयर इंडिया जल्द हो सकता है बंद, 60 हजार करोड़ के कर्ज में दबी एयर इंडिया, जाने पूरी खबर...

एयर इंडिया जल्द हो सकता है बंद, 60 हजार करोड़ के कर्ज में दबी एयर इंडिया, जाने पूरी खबर...
Share

नई दिल्ली। विमानन कंपनी एयर इंडिया को लग सकता है करारा झटका जी हा आपको बता दे की 60 हजार करोड़ रुपए के भारी भरकम कर्ज से दबी सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया बंद हो सकती है। समय रहते खरीदार नहीं मिला तो अगले साल जून तक बंद हो सकती है। क्योंकि ‘अव्यवस्थित’ तरीके से किसी कंपनी को लंबे समय तक नहीं चलाया जा सकता। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही। 


बेचने की प्रक्रिया पर काम-
भारी अनिश्चितता के बीच अधिकारी ने कहा कि 12 छोटे (नैरो बॉडी) विमानों का परिचालन फिर से शुरू करने के लिए भी धनराशि की जरूरत है। विमानन कंपनी पर इस समय 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है और सरकार अभी तक इसको बेचने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अगर अगले साल जून तक एयर इंडिया के लिए कोई खरीदार नहीं मिला तो उसका हाल भी जेट एयरवेज जैसा हो सकता है।

सरकार एयर इंडिया में लगा चुकी करोड़ो-
सरकार के मुताबिक, वित्त वर्ष 2011-12 से इस साल दिसंबर तक सरकार एयर इंडिया में 30,520.21 करोड़ रुपये लगा चुकी है। 2012 में यूपीए सरकार की कंपनी के लिए टर्नअराउंड योजना के तहत उसे 30 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी मिली थी।

Share

Leave a Reply