BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एयर इंडिया का विमान रनवे पर हुआ धुआं-धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए यात्री, मचा हडकंप

एयर इंडिया का विमान रनवे पर हुआ धुआं-धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए यात्री, मचा हडकंप
Share

 नई दिल्ली। मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आज एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान से अचानक धुंआ निकलने लगे। कोचीन जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 442 के इंजन नंबर 2 से धुएं निकलने और आग लगने के बाद बुधवार को 140 से अधिक यात्रियों को इमरजेंसी में निकालना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में करीब 14 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यात्री विमान से धुआं निकलने के बाद स्लाइड पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से यात्रियों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने कहा कि यह विमान बुधवार की सुबह कोच्चि के लिए रवाना होने वाला था लेकिन उससे पहले ये हादसा हो गया। बता दें कि मस्कट ओमान की राजधानी है।

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा, “VT AXZ के तौर पर रजिस्टर्ड विमान, बी737-800 मस्कट में टेक-ऑफ के लिए तैयार था तभी उसमें धुंआ और इंजन नंबर 2 में आग लगने के बारे में पता चला। हालांकि सभी यात्रियों (141+4 शिशुओं) को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया।” अधिकारी ने कहा, “यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया है और उन्हें वापस लाने के लिए एक राहत उड़ान की व्यवस्था की जाएगी।”


Share

Leave a Reply