अम्फान के कहर से तालाब में तब्दील हुआ एयरपोर्ट, हिल गए 40 टन के जहाज भी
कोलकाता। 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बड़ी तबाही मचाई है। तूफान का असर तस्वीरों में कोलकाता एयरपोर्ट पर साफ दिखाई दे रहा है। 6 घंटे के तूफान अम्फान की तेज हवाओं ने कोलकाता एयरपोर्ट को क्षतिग्रस्त कर दिया। एयरपोर्ट पर खड़े 40 टन (40 हजार किलो) के प्लेन भी चक्रवात अम्फान में थरथराने लगे।
देखते ही देखते पूरा एयरपोर्ट जनमग्न हो गया। रनवे और हैंगर पानी में डूब गए। एयरपोर्ट के एक हिस्से में तो कई इंफास्ट्रक्चर पानी में डूबे हैं। अम्फान के कारण एयरपोर्ट पर सभी परिचालन आज सुबह 5 बजे तक बंद कर दिए गए थे, जो अभी भी बंद हैं।
बंगाल के कई लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा तूफान पहले कभी नहीं देखा तो कुछ बुजुर्गों ने कहा कि तीस दशक पहले उन्होंने ऐसी तबाही देखी थी। चक्रवात अम्फान ओडिशा से होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचा है। एयरपोर्ट पर खड़े प्लेन को देखकर लग रहा है जैसे वह किसी नदी से बीच में उतार दिया गया हो। प्लेन के पहिए पूरी तरह से पानी में डूबे हैं। हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।
लगभग छह घंटे तक बंगाल में चक्रवात का तांडव चला। बंगाल में 12 लोगों की अब तक चक्रवात से मौत हुई है। एयरपोर्ट में कार्गो सेवाओं की जो उड़ाने संचालित हो रही थीं वे भी बंद कर दी गईं।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत तटीय इलाकों में चक्रवात अम्फान से तबाही मचाई। क्रिस्टोफर रोड पर खंभे से टूटकर सड़क पर जिंदा तार गिर गया। कई घरों की छतें उड़ गईं। सड़कों पर पानी भर गया।
पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान अम्फान का असर दिखना शुरू हो गया है। दीघा में समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें और तूफानी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। अम्फान पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया द्वीप से ही टकराने वाला है। इस दौरान स्थानीय पुलिस लोगों को आगाह कर रही है कि वे किसी भी हाल में अपने घरों के अंदर ही रहें।







.jpeg)












