नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों को लेकर AI की पहली उड़ान मुंबई पहुंची, पीयूष गोयल एयरपोर्ट पर रहे मौजूद

यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों को लेकर AI की पहली उड़ान मुंबई पहुंची, पीयूष गोयल एयरपोर्ट पर रहे मौजूद
Share

यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया का पहला विमान शनिवार शाम रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा. वायु यातायात नियंत्रक (एटीसी) के सूत्रों ने यह जानकारी दी. बोइंग 787 विमान के साथ संचालित, एअर इंडिया की निजी उड़ान शाम सात बजकर 50 मिनट पर मुंबई हवाई अड्डे पर उतरी. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल युद्ध प्रभावित यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिकों की अगवानी करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे.
मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर पीयूष गोयल ने प्लेन में यात्रियों से बात की. उन्होंने एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, "मातृभूमि में वापस आने पर स्वागत है. मुंबई एयरपोर्ट पर यूक्रेन से सकुशल भारत वापस लौटे लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट देखकर खुशी हुई. पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है."
निकासी उड़ान मुंबई से बुखारेस्ट के लिए तड़के 3.38 बजे रवाना हुई थी और भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह करीब 10.45 बजे वहां उतरी थी. सड़क मार्ग से यूक्रेन-रोमानिया सीमा और यूक्रेन-हंगरी सीमा पर पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों को भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा क्रमशः बुखारेस्ट और बुडापेस्ट ले जाया गया ताकि उन्हें निकाला जा सके.
पहली निकासी उड़ान एआई1944 बुखारेस्ट से दोपहर 1.55 बजे (भारतीय मानक समय) 219 भारतीयों के साथ रवाना हुई थी.

 


Share

Leave a Reply