नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अदम्य साहस के प्रतीक थे अजीत जोगी- बृजमोहन

अदम्य साहस के प्रतीक थे अजीत जोगी- बृजमोहन
Share

रायपुर,छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अजीत जोगी जी का हमारे बीच से चला जाने से देश-प्रदेश की राजनीति में रिक्तता पैदा होगी। उनकी जिजीविषा,उनकी आत्मशक्ति,उनका अदम्य साहस देखते ही बनता था।वास्तव में छत्तीसगढ़ के विकास की नींव उन्होंने रखी। उनकी कमी छत्तीसगढ़ को हमेशा खलती रहेगी।


बृजमोहन ने कहा कि जोगी जी से उनका व्यक्तिगत,पारिवारिक संबंध रहा है।वे जब रायपुर में कलेक्टर थे तब हम दुर्गा महाविद्यालय में अध्ययनरत थे। बहुत से छात्रनेताओं को उन्होंने आगे बढ़ाया है। बृजमोहन ने कहा कि जोगी जी हमेशा लोगों के लिए पहेली बने रहे, उन्होंने कभी विरोध की चिंता नही की। वे वे आज़ाद शत्रु थे पर उनका सम्पूर्ण जीवन संघर्षपूर्ण रहा। उनके जीवन से हमे भी बहुत कुछ सीखने को मिला है।


बृजमोहन ने कहा कि इस दुःख के अवसर पर मेरी संवेदनाएं जोगी परिवार के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को दुःख सहने की शक्ति तथा मृतात्मा को चरणों मे स्थान देवे।


ॐ शांति
 


Share

Leave a Reply