नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अखिलेश यादव ने बनाई नई पार्टी! बसपा से सपा में आए नेता को बनाया अध्यक्ष

अखिलेश यादव ने बनाई नई पार्टी! बसपा से सपा में आए नेता को बनाया अध्यक्ष
Share

चुनावी सरगर्मी के बीच समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी की नई विंग समाजवादी बाबा साहेब वाहिनी गठित कर दी है। बसपा से आए पुराने नेता मिठाई लाल भारती को इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। सपा के इस निर्णय के पीछे दलित वोटरों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है। मिठाई लाल भारती कुछ समय पहले बसपा छोड़ कर सपा में शमिल हुए थे। बलिया के रहने वाले मिठाई लाल भारती बसपा के पूर्वांचल के जोनल कोआर्डिनेटर भी रहे चुके हैं। सपा अध्यक्ष ने मिठाई लाल भारती से जल्द वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाने को कहा है।
अखिलेश यादव ने इस साल अप्रैल में ट्वीट कर कहा था कि संविधान निर्माता आदरणीय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों को सक्रिय कर असमानता व अन्याय को दूर करने और सामाजिक न्याय के समतामूलक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, हम उनकी जयंती पर जिला, प्रदेश व देश के स्तर पर सपा की बाबा साहेब वाहिनी के गठन का संकल्प लेते हैं। उन्होंने 14 अप्रैल को ही दलित दीपावली मनाने का भी ऐलान किया था। असल में सपा अब पिछड़ों के अलावा दलितों में अपना विस्तार करना चाहती है। लोकसभा चुनाव में बसपा के साथ गठजोड़ के बावजूद दलित वोट अपेक्षानुसार सपा प्रत्याशियों को नहीं गए। यह शिकायत सपा नेताओं को रही है। इसलिए अब सीधे बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी है। अब चुनौती यह कि नवगठित वाहिनी कितने प्रभावी तरीके से चुनाव में काम कर पाती है।
 


Share

Leave a Reply