BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अखिलेश यादव बीजेपी को हराने के लिए पश्चिम बंगाल में करने जा रहे है ये काम

अखिलेश यादव बीजेपी को हराने के लिए पश्चिम बंगाल में करने जा रहे है ये काम
Share

लखनऊ, पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सियासी दल अपनी तैयारी में जुटे है. बंगाल का सियासी दंगल काफी रोचक होने वाला है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. सपा ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए ममता बनर्जी के समर्थन का एलान कर दिया है.


ममता बनर्जी का समर्थन करेगी सपा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि हम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत फैलाकर बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है. 2017 में भी, उन्होंने (बीजेपी) उत्तर प्रदेश में नफरत का प्रचार करके जीत हासिल की थी.

बीजेपी पर किया सियासी वार
बता दें कि, हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्य्क्ष और पूर्व मुख्यरमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा था कि किसान बीजेपी सरकार को सड़क पर ले आएंगे और ये सरकार जाएगी तभी लोकतंत्र बचेगा.

 


बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी
गौरतलब है कि, बिहार विधानसभा में जीत हासिल करने के बाद अब बीजेपी का पूरा ध्यान पश्चिम बंगाल को फतह करने पर है. अभी से ही बीजेपी के बड़े नेताओं ने जोर लगाना शुरू कर दिया है. साल 2016 के विधानसभा चुनाव में जहां तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और बीजेपी को 10.16 फीसदी वोट के साथ सिर्फ 3 सीटें ही मिली थीं. वहीं, 2019 आते-आते परिस्थितियां बदल गईं और लोकसभा चुनाव में बीजेपी पश्चिम बंगाल की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी.


रोचक होने वाला है चुनाव
गौरतलब है कि, बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन है. टीएमसी ने वाम मोर्चा और कांग्रेस से बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ देने की अपील की थी लेकिन दोनों दलों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी जोर-शोर के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी है. शिवसेना भी इस सियासी संग्राम में भाग लेने जा रही है जिसके बाद चुनावी माहौल रोचक नजर आ रहा है.

 


Share

Leave a Reply