CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

इस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें शुभ मुहूर्त और चौघड़िया मुहूर्त

इस दिन मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें शुभ मुहूर्त और चौघड़िया मुहूर्त
Share

अक्षय तृतीया का त्योहार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. ज्योतिष परिषद एवं शोध संस्थान अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है. इससे अलग इसी दिन भगवान परशुराम का भी जन्म हुआ था. बता दें कि इस साल अक्षय तृतीया पर तीन राज योग बन रहे हैं. ऐसे में इन राजयोग और महत्व के बारे में जानना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अक्षय तृतीया पर कौन से तीन राज योग बन रहे हैं और अक्षय तृतीया का महत्व क्या है. पढ़ते हैं आगे…

अक्षय तृतीया का महत्व

हिंदू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन दान, गंगा स्नान, पूजा अर्चना, तपस्या, शुभ कार्य आदि करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है. वहीं इस दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदे जाते हैं. कहते हैं सोना चांदी खरीद कर भी अपने घर में लक्ष्मी मां की कृपा बरसती है. इसके अलावा जो लोग बड़े-बड़े वाहन, मकान आदि चीजें खरीदना चाहते हैं तो उनके लिए यह दिन बेहद शुभ होता है.

 

अक्षय तृतीया राजयोग

अक्षय तृतीया के दिन तीन राज योग बन रहे हैं. पहला राजयोग है मालव्य राजयोग, दूसरा राजयोग हंस राजयोग और तीसरा राजयोग शश राजयोग. इस साल अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों पर ऐसी स्थिति बन रही है जो बेहद शुभ है. ऐसे में यदि आप राजयोग अबूझ मुहूर्त पर मांगलिक कार्य करते हैं या सोना चांदी घर जमीन दुकान मकान खरीदते हैं तो इससे घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रह सकती है. 

 

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त 

पूजा का शुभ मुहूर्त – सुबह 05:39 मिनट – दोपहर 12:18 मिनट तक.
सोना-चांदी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त – सुबह 05:39 मिनट से – अगले दिन सुबह 05:38 मिनट तक

 

चौघड़िया मुहूर्त

प्रात:काल का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – सुबह 08:59 मिनट से दोपहर 01:58 मिनट तक
दोपहर के लिए मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 03:38 मिनट से शाम 05:18 मिनट तक
प्रात:काल के लिए मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- सुबह 08:59 मिनट से दोपहर 01:58 मिनट तक
दोपहर के लिए मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 03:38 मिनट से शाम 05:18 मिनट तक

 

नोट – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है. Just36news.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें.

 


Share

Leave a Reply