नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बहुत जल्द एक ही रिस्तो में बंधने वाले है आलिया और रणबीर...

 बहुत जल्द एक ही रिस्तो में बंधने वाले है आलिया और रणबीर...
Share

इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्तों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं। बीते दिनों ही उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। हालांकि बाद में पता चला कि वो कार्ड फेक है। अब खबरें आ रही हैं कि रणबीर और आलिया इसी साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दो हफ्तों में शादी करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि आलिया और रणबीर ने अपनी शादी के लिए फ्रांस को चुना है।दावा किया जा रहा कि, आलिया भट्ट प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा की तर्ज पर फेमस डिजाइनर सब्यसांची से अपना शादी का जोड़ा तैयार करवा रही हैं। इसके अलावा अनुष्का और विराट की तरह ही आलिया और रणबीर ने शादी के खाने के लिए शेफ ऋतु डालमिया से बातचीत भी कर ली है।
 

वैसे अब तक इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह खबर सच निकलती है तो फैंस आलिया भट्ट को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए बेताब नजर आएंगे।बीते दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फेक वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस शादी के कार्ड के मुताबिक दोनों की शादी की डेट अगले साल 22 जनवरी बताई गई थी।

इस कार्ड पर आलिया की मां सोनी राजदान ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि

'यह एक गैर-मुद्दा है, कृपया इन सब अफवाहों को अहमियत ना दें, इतनी पब्लिसिटी के लिए ये योग्य नहीं है।'आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे। ये उनकी साथ में पहली फिल्म है। इसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।

Share

Leave a Reply