BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हैदराबाद गैंगरेप मामले के चारों आरोपि पुलिस एनकाउंटर में हुए ढेर, पुलिस प्रशासन का किया जा रहा लोगो द्वारा स्वागत...

 हैदराबाद गैंगरेप मामले के चारों आरोपि पुलिस एनकाउंटर में हुए ढेर, पुलिस प्रशासन का किया जा रहा लोगो द्वारा स्वागत...
Share

हैदराबाद। हैदराबाद गैंगरेप मामले के चारों आरोपियों को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया। बताया जा रहा है कि पुलिस चारों आरोपियों को सीन रिक्रिएट करने के लिए मौके पर ले गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया और पुलिस ने उन्हें मार गिराया।

जहां की थी दरिंदगी, वहीं हुआ एनकाउंटर-
पुलिस ने आरोपियों को उसी जगह पर मार गिराया जहां आरोपियों ने महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया था। 

निर्भया की मां ने जताई खुशी-
 हैदराबाद एनकाउंटर में आरोपियों के मारे जाने पर निर्भया की मां ने खुशी जताई। सोशल मीडिया पर लोग हैदराबाद पुलिस को बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से 29 नवंबर की रात शहर के बाहरी इलाके में 4 लोगों ने बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। मामले के चारों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस दरिंदगी के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखा गया था। देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मामले की तेजी से सुनवाई के लिए एक त्वरित अदालत गठित करने का रविवार को आदेश दिया और पीड़िता के परिवार को हर आवश्यक मदद मुहैया कराने का वादा किया था।

पुलिस का किया गया ज़ोरदार स्वागत-
हैदराबाद एनकाउंटर के बाद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस का ज़ोरदार स्वागत कर दिया है। जो खबरें आ रही है वो साबित कर रही हैं कि पुलिस के इस मुठभेड़ के दावे पर कोई सवाल जवाब नही, बल्कि जो हुआ वो शानदार हुआ की मानसिकता ने नागरिकों के ज़ेहन को भर दिया है।

अनकाउंटर की जगह पर उमड़ी लोगो कि भीड़-
स्थानीय लोगों से मिल रही खबरें बता रही हैं कि, हैदराबाद की जिस जगह पर यह कथित अनकाउंटर हुआ है, वहाँ लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है और यह भीड़ पुलिस ज़िंदाबाद के नारे लगा रही है।कई जगहों पर घरों की छत से नीचे ड्युटी कर रहे पुलिस जवानों पर फूलों की बारिश की जा रही है।तेलंगाना के अलग अलग इलाक़ों से भी इसी तरह की खबरें आ रही हैं.. भीड़ नारे लगा रही है 

Share

Leave a Reply