BIG BREAKING : 8 जनवरी तक बंद हुए राजधानी के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, प्रशासन ने जारी किया आदेश, देखें आदेश
पटना | समूचा बिहार इन दिनों ठंड और शीतलहर की चपेट में है. राजधानी पटना में कंपकपाती ठंड और शीतलहर को देखते हुए यहां के आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आठ जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है. रविवार को पटना के जिलाधिकारी (डीएम) ने चन्द्रशेखर सिंह ने ऐसे सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. हालांकि आठवीं क्लास के ऊपर के छात्र स्कूल आ सकेंगे. सीनियर स्टूडेंट्स के स्कूल आने पर कोई रोक नहीं होगी.
आठ जनवरी के बाद भी अगर मौसम ठंडा रहता है तो स्कूल आगे भी बंद किए जा सकते हैं. तापमान में बढ़ोतरी होने पर दोबारा स्कूल खोले जाएंगे. डीएम चन्द्रशेखर सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ठंड बढ़ गई है, तापमान में कमी आने से सुबह स्कूल जाने वाले छात्र और छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसे देखते हुए सोमवार तीन जनवरी से पटना के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद किया जा रहा है. डीएम के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना अध्यक्षों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.
शनिवार आठ जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. नौ जनवरी को रविवार है. यदि मौसम में सुधार होता है तो 10 जनवरी से आठवीं क्लास तक के स्कूलों को फिर से खोला जाएगा.
पटना के ज़िलाधिकारी ने राज्य में भीषण शीतलहर को देखते हुए कक्षा-8 तक सभी सरकारी और निजी स्कूल 8 जनवरी तक बंद रखने की घोषणा की है। pic.twitter.com/25yAUTRSVe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 2, 2022







.jpeg)












