BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के आलराउंडर, खिलाडियों ने दी बधाई

 शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के आलराउंडर, खिलाडियों ने दी बधाई
Share

चेन्नई। टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर अपने मंगेतर वैशाली विश्वेश्वरन के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। तमिलनाडु के रहने वाले विजय शंकर ने बुधवार को वैशाली के साथ सात फेरे लिए। बता दें कि विजय शंकर ने आईपीएल 2020 के लिए यूएई रवाना होने से पहले वैशाली के साथ सगाई की थी। आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने विजय वैशाली की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

सनराइजर्स हैदराबाद ट्विटर पर विजय वैशाली को शादी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ``इस खास दिन पर सनराइजर्स हैदराबाद विजय शंकर को शुभकामनाएं भेज रहा है। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल समृद्ध हो।`` मंगलवार, 26 जनवरी को 30 साल के हुए विजय शंकर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। आईपीएल 2021 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिटेन भी किया है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज मध्यम तेज गति के गेंदबाज विजय शंकर ने साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टी20 क्रिकेट के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। विजय शंकर ने आईपीएल में अपना पहला मैच साल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था।
 

Share

Leave a Reply