BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रथम चरण के मतदान के लिए सब तैयार, लोकतंत्र के पर्व में बढ़ चला बिहार — 18 जिलों की 121 सीटों पर जारी है वोटिंग

प्रथम चरण के मतदान के लिए सब तैयार, लोकतंत्र के पर्व में बढ़ चला बिहार — 18 जिलों की 121 सीटों पर जारी है वोटिंग
Share

 पटना। Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब वोटिंग जारी है। लोकतंत्र की इस महान प्रक्रिया को सफल बनाने के संकल्प के साथ, सोमवार को पटना के डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके-उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया था। आज सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों पर उमड़ रही है।

पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, कई जगहों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के साथ मतदान दल कल ही रवाना किए गए थे। जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, हेल्प डेस्क और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 
 

Share

Leave a Reply