BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

निर्भया गैंगरेप के चारो आरोपियों को कभी भी लटकाया जा सकता है फांसी पर, जाने पूरी खबर...

 निर्भया गैंगरेप के चारो आरोपियों को कभी भी लटकाया जा सकता है फांसी पर, जाने पूरी खबर...
Share

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप के दरिंदों को तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सूत्रों की माने तो जेल प्रशासन ने तख्त तैयार करके डमी का ट्रायल किया है। हालांकि अभी तक फांसी देने को लेकर जेल प्रशासन के पास कोई लेटर नहीं आया है। वहीं, सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के अनुसार 16 दिसंबर को फांसी दी जा सकती है। बता दें कि हाल ही में राष्ट्रपति ने निर्भया दुष्कर्म के दोषियों की दया याचिका खारिज को कर दिया था। 

सात साल पहले हुई थी घटना-
हैदराबाद में डॉक्टर महिला के साथ गैंगरेप और हत्या के आरोपी को तेलंगाना पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। इसे लेकर चारों तरफ लोगों ने पुलिस की तारीफ की। वहीं, अब निर्भया के दोषियों के फांसी पर लटकाने की मांग तेज हो गई है। सात साल पहले 16 दिसंबर 2012 को निर्भया के साथ छह दरिंदों ने चलती बस में गैंगरेप किया था। छह में से एक दोषी नाबालिग था जो अब छूट चुका है। वहीं एक आरोपी रामसिंह ने तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली थी। बाकी बचे चार दोषियों को जल्द ही फांसी के फंदे पर लटकाया जा सकता है। 

Share

Leave a Reply