नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी में हुए दो सगी बहन की हत्या के तीनो आरोपी हुए गिरफ्तार, जाने पूरी खबर.

 राजधानी में हुए दो सगी बहन की हत्या के तीनो आरोपी हुए गिरफ्तार, जाने पूरी खबर.
Share

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुए दो सग्गी बहन की हत्या की गुथ्थी पुलिस ने सुलझा ली है| पुलिस ने तीनो आरोपी सैफ खान के साथ गुलाम मुस्तफा और देव नारायण डड़सेना को मध्यप्रदेश के सतना से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा करेगी। सैफ और गुलाम मुस्तफा ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम।  
दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को रायगढ़ व सतना से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गोदावरी नगर टिकरापारा में मंगलवार को करीब 11.30 बजे किराये के मकान में रह रही दो सगी बहनों की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए गोदावरी नगर सहित पूरे शहर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरा की फूटेज व शहर में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में आज पुलिस ने सतना मैहर मध्यप्रदेश से सैफ व गुलाम मुस्तफा उर्फ काली को पेंड्रा से गिरफ्तार किया गया है वहीं घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस ने रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। उक्ताशय का खुलासा पुलिस अधीक्षक रायपुर शेख आरिफ हुसैन ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में किया। एसपी ने बताया कि मृतका मंजू से आरोपी सैफ ने 21 मई 2019 में कोर्ट में एफीडेविट देकर विधिवत विवाह किया था। कुछ समय तक दोनों साथ-साथ रहने के बाद विवाद होने के चलते दोनों अलग हो गए थे। उसके बाद से मंजू आरोपी से मिलना जुलना छोड़ दिया था जिसके चलते आरोपी बार-बार उससे बातचीत करने का प्रयास कर रहा था। मृतका मंजू द्वारा टिक  टाक वीडियो बनाए जाने से आरोपी नाराज था। उसने योजना बनाकर मंगलवार को 11.30 बजे सुबह रायगढ़ से अपने दोस्त गुलाम मुस्तफा उर्फ काली एवं एक नाबालिग अपचारी बालक के साथ गोदावरीनगर स्थित किराये के मकान में पहुंचकर मंजू से मिलने पहुंचा था। आरोपी पहले से ही हत्या की योजना बनाकर अपने एक दोस्त को अपचारी बालक को बिल्डिंग के नीचे रेकी करने के लिए खड़ा कर दिया था व गुलाम मुस्तफा के साथ युवती के कमरे में पहुंचकर साथ रहने के लिए विवाद करने लगा। विवाद बढ़ता देख युवती की बहन मनीषा बीच बचाव करने आई इस दौरान बात और बढ़ गयी व दोनों दोस्तों ने मिलकर फ्राई पेन से सर के उपर वार कर दोनों बहनों की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डबल मर्डर के तीनों आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। डबल मर्डर के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान में शामिल पुलिस टीम को जल्द से जल्द पकडऩे के लिए आईजी ने 30 हजार रुपये एवं पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये की पुरस्कार देने की घोषणा की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तमाम पहलूओं पर बारिकी से जांच करने के बाद तीनों आरोपियों को दो दिन के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। 
 
 

Share

Leave a Reply