नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: इस एक बिल से रद्द हो जाएंगे तीनों कृषि कानून, सरकार ने की है ये तैयारी

बड़ी खबर: इस एक बिल से रद्द हो जाएंगे तीनों कृषि कानून, सरकार ने की है ये तैयारी
Share

केंद्र सरकार तीनों कृषि क़ानूनों को वापस लेने के लिए एक ही बिल लोकसभा में पेश करेगी. इस बिल का नाम Farm Laws Repeal Bill 2021 होगा. बिल को कल कैबिनेट की मंज़ूरी मिल सकती है और शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन यानि 29 नवंबर को लोकसभा में इसे पेश किए जाने की संभावना है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को विवादित तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी. इन तीनों ही कानूनों के विरोध में किसान एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं और कानून की वापसी के साथ-साथ एमएसपी पर कानून बनानी की मांग कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलान के बाद भी किसान संगठनों का कहना है कि जब तक तीनों ही कानूनों को संसद से रद्द नहीं किया जाता है और एमएसपी पर कानून नहीं बनाया जाता है हम आंदोलन खत्म नहीं करेंगे. इसके अलावा भी कई और मांगें किसान संगठनों ने सरकार के सामने रखी है.
पीएम मोदी ने 19 नवंबर को देश के नाम संबोधन में कहा था, ''इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रिपील (निरस्त) करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे.’’ पीएम ने कहा, ''मैं देशवासियों से माफी मांगते हुए सच्चेा मन से और पवित्र हृदय से कहना चाहता हूं कि शायद हमारी तपस्या' में ही कोई कमी रही होगी जिसके कारण दिए के प्रकाश जैसा सत्यत खुद किसान भाइयों को हम समझा नहीं पाए.''

 


Share

Leave a Reply