लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन

नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन
Share

महासमुन्द। बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि अनुविभाग बागबाहरा अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत व सहकारी समितियों की ओर से निर्धारित मानक से अधिक संख्या में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का समर्पण किया गया है। नगरीय निकाय में शासन के निर्देशानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। इस संबंध में शासकीय उचित मूल्य दुकान नगरीय निकाय बागबाहरा (1) वार्ड क्रमांक 07 और 08 के मध्य, (2) वार्ड क्रमांक 13 और 14 के मध्य का आबंटन किया जाना है।
नगरीय निकाय बागबाहरा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत् विकासखंड बागबाहरा में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि शाख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहां, ग्राम पंचायतों और अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से जो उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए ईच्छुक है, ऐसे समितियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेज सहित आमंत्रित किए गए है। ईच्छुक संस्था अपना आवेदन 16 जुलाई 2021 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा में कार्यालयीन अवधि में जमा कर सकते है। नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान नगरीय निकाय बागबाहरा (1) वार्ड क्रमांक 07 और 08 के मध्य, (2) वार्ड क्रमांक 13 और 14 के मध्य नगरीय निकाय बागबाहरा में आबंटन की कार्यवाही छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी।
 


Share

Leave a Reply