BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कमाल का फीचर, अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, बस याद रखना होगा यह सीक्रेट कोड

कमाल का फीचर, अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, बस याद रखना होगा यह सीक्रेट कोड
Share

 UPI payment : UPI पेमेंट करते समय कई बार यूजर्स को खराब इंटरनेट का सामना करना पड़ता है। इसके लिए NPCI ने पिछले दिनों बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट करने की सुविधा शुरू की थी। अगर, आप भी कहीं ऐसी जगह हैं जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है या आपका मोबाइल डेटा खत्म हो गया है, फिर भी आप अपने फोन से UPI पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए आपको एक सीक्रेट कोड याद करना होगा और कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

याद रख लें यह सीक्रेट कोड

UPI पेमेंट सर्विस लेने के लिए मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट का इस्तेमाल UPI ID क्रिएट करने के लिए किया गया हो। अगर, आपका मोबाइल नबंर UPI अकाउंट से लिंक है, तो ही आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। अपने मोबाइल नंबर के साथ UPI ID क्रिएट करने के लिए आप किसी भी पेमेंट ऐप या BHIM UPI ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। UPI ID क्रिएट होने के बाद आप ऑनलाइन और ऑफलाइन UPI पेमेंट की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

  • – ऑफलाइन UPI पेमेंट करने के लिए आपको एक सीक्रेट USSD Code ‘*99#’ याद रखना होगा।
  • – इस कोड को अपने फोन के डायल पैट पर टाइप करें और कॉलिंग वाला बटन दबा दें।
  • – इसके बाद स्क्रीन पर आपको Welcome to *99# का मैसेज आएगा। इस मैसेज के साथ आए Ok को टैप करें।
  • – अगले पेज पर आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें Send Money, Request Money, Check Balance, My Profile, Pending Request, Transactions और UPI PIN शामिल हैं।
  • – इनमें से आपको पेमेंट करने के लिए Send और पेमेंट रिसीव करने के लिए Request Money वाला ऑप्शन चुनना होगा।- फिर आपको Mobile Number, UPI ID आदि विकल्प में मिलेंगे।
  • – इनमें से किसी एक का चुनाव करके आगे बढ़ें।
  • – फिर आपको जिसे UPI पेमेंट करना है उसकी डिटेल्स दर्ज करने के बाद अगले पेज पर जाना होगा।
  • – यहां अपना UPI पिन दर्ज करें और इस तरह से आप ऑफलाइन UPI पेमेंट सर्विस कर सकेंगे।

Share

Leave a Reply