नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

गजब की खबर : 95 साल के शख्स को 84 साल की महिला से हुआ प्यार, शादी कर कपल ने खाई साथ जीने-मरने की कसमें

गजब की खबर : 95 साल के शख्स को 84 साल की महिला से हुआ प्यार, शादी कर कपल ने खाई साथ जीने-मरने की कसमें
Share

लंदन | जरा सोचिए कि आप 95 साल की उम्र में क्या कर रहे होंगे? आप कहेंगे 95 साल की उम्र में कोई क्या कर सकता है। भजन कीर्तन करेंगे पूजा-पाठ करेंगे और अपने परिवार के साथ वक्त बिताएंगे और क्या? आम तौर पर लोग यही कहते हैं लेकिन ब्रिटेन में 95 साल के एक शख्स ने 84 साल की अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई है। 19 मई को कपल ने उसी चर्च में शादी की जहां 23 साल पहले दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई थी। जानकारी के मुताबिक 95 साल के जूलियन मोयेल ने कभी शादी नहीं की थी क्योंकि उन्हें कभी लगा ही नहीं कि उन्हें किसी लड़की से इश्क हो गया है। उम्र के साथ-साथ प्यार की तलाश भी बढ़ती रही। इस बीच करीब 23 साल पहले जूलियन की वारेरी विलियम्स से चर्च में मुलाकात हुई। दोनों के बीच दोस्ती रही लेकिन कभी वो इजहार-ए-इश्क नहीं हुआ। हाल ही में फरवरी में एक मुलाकात के दौरान 95 साल के जूलियन मोयेल ने वालेरी विलियम्स को शादी के लिए प्रपोज किया। वालेरी विलियम्स ने भी हां कर दी और फिर 19 मई को दोनों ने कालवेरी बिपटिश्ट चर्च में करीब 40 मेहमानों के बीच एक दूसरे से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया और एक दूसरे से शादी कर ली। शादी के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए दोनों ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उम्र के इस पड़ाव में आकर उन्हें एक दूसरे का साथ मिलेगा। दोनों एक दूसरे की खूब परवाह करते हैं और अब दोनों कपल अपने हनीमून के लिए जूलियन मोयेल के ऑस्ट्रेलिया स्थित उनके पैतृक घर जाने वाले हैं। मिस्टर जूलियन 1954 में ऑस्ट्रेलिया से यूके चले गए और 1970 और 1982 के बीच वेल्श नेशनल ओपेरा में सोलो परफॉर्मर रहे।

 

 

Share

Leave a Reply