BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नए साल के जश्न के बीच पत्नी ने गोली मारकर की पति और जेठ की हत्या, थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

नए साल के जश्न के बीच पत्नी ने गोली मारकर की पति और जेठ की हत्या, थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण
Share

 उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन से नए साल के जश्न के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सोमवार की सुबह एक महिला ने अपने पति और जेठ पर गोली।गोली लगने से पति की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं जेठ को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाय गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला इंगोरिया थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी महिला सविता उम्र 38 वर्ष पति राधेश्याम पिस्टल लेकर थाने पहुंची और उसने बताया कि मैं अपने पति राधेश्याम उम्र 45 वर्ष और जेठ धीरज को गोली मार दी है, जब पुलिस ने इस बात की तफ्तीश की तो पता चला कि घटना बिल्कुल सही है। राधेश्याम पिता नागुलाल की मौत हो चुकी है, जबकि उसके जेठ धीरज गंभीर रूप से घायल था, जिसे पुलिस ने तुरंत उपचार के लिए उज्जैन जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि सविता आंगनवाड़ी में काम करती है जो कि पिछले काफी समय से पति राधेश्याम और जेठ धीरज द्वारा विवाद करने और प्रताड़ित करने से परेशान थी। जिसके कारण ही उसने यह कदम उठाया। सविता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका जेठ धीरज अवैध हथियार का धंधा करता था, जिसे कुछ दिनों पहले बड़नगर पुलिस ने तस्करी करते हुए पकड़ा भी था। आज भी वह पिस्टल लेकर उसे मारने ही घर पर आया था जिसे छीनकर उसने पति राधेश्याम और जेठ धीरज पर फायर कर दिया। बताया जाता है कि घटना में राधेश्याम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि धीरज गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसे उज्जैन जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।


Share

Leave a Reply