BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अमित शाह ने महत्वपूर्ण निर्णय लेने हेतु रविवार को देर रात 3 बजे तक ली कोर समिति की बैठक, जाने पूरी खबर

अमित शाह ने महत्वपूर्ण निर्णय लेने हेतु रविवार को देर रात 3 बजे तक ली कोर समिति की बैठक, जाने पूरी खबर
Share

ईदिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक महीने से भी कम समय बचा है और इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार-सोमवार की रात तड़के तीन बजे तक कोर समूह की बैठक की। दिल्ली चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर निर्णय लेने के लिए उन्होंने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) को भी सोमवार शाम बैठक के लिए बुलाया है। सोमवार को पार्टी की सर्वोच्च निर्णायक इकाई सीईसी की बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर शाम छह बजे हो सकती है और इसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ शाह और कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा शामिल हो सकते हैं।

रातभर चली बैठक में दिल्ली की प्रत्येक सीट पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर प्रतिक्रियाएं ली गई, जिसके बाद सोमवार को सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। यह बैठक शाह के आवास पर हुई, जिसमें नड्डा, महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष, भाजपा के दिल्ली प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी व अन्य लोग शामिल थे। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा सीट पर कई सर्वेक्षण किए हैं।
 

Share

Leave a Reply