BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे अनंत, देसी रंग में रंगे निक जोनस,वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे ये फिल्मी सितारे

बारात लेकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे अनंत, देसी रंग में रंगे निक जोनस,वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे ये फिल्मी सितारे
Share

 अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शुभ घड़ी आ गई है। आज 12 जुलाई शुक्रवार को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां इस शाही शामिल में शामिल हो रही हैं।

ओरी एक बार फिर अपने बेमिसाल अंदाज में नजर आए। वहीं, पांड्या फैमिसी भी एक साथ दिखीं। हालांकि, हार्दिक की पत्नी नताशा इस दौरान कहीं नजर नहीं आईं। अनंत-राधिका की शादी के लिए शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। अभिनेत्री के साथ उनके भाई आर्यन खान भी दिखाई दिए। वहीं करण जौहर भी गोल्डन शेरवानी में कमाल के लगे।पति और बेटे के साथ माधुरी दीक्षित ने एंट्री ली। अभिनेत्री लंहगा पहने नजर आईं। इस आउटफिट में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

पति के साथ पहुंचीं देसी गर्ल
अनंत-राधिका की शादी में पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची हैं, इस दौरान अभिनेत्री ने यलो लहंगा पहना हुआ है। वही, निक ने बेबी पिंक कलर की शेरवानी पहनी है।

दिशा का दिखा ग्लैमर अवतार
अनंत-राधिका की शादी में दिशा अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आईं, उन्होंने इस खास दिन के लिए साड़ी कैरी किया। अभिनेत्री की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

संजय दत्त और एमएस धोनी भी हुए शामिल
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए संजय दत्त और एम एस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल भी हो रही है।

अनंत-राधिका की शादी में सूफी आर्टिस्ट कविता सेठ ने बांधा समां

सितारों ने जहां अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए, तो वहीं सूफी आर्टिस्ट कविता सेठ ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने शादी में ओ रे मनवा तू तो पर लाइव परफॉर्म किया।


Share

Leave a Reply